'कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी ने राहुल गांधी को नानी याद दिला दी' मिनाक्षी लेखी ने कसा तंज
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार को जानकारी दी कि वो होली मनाने के बाद अपनी नानी से मिलने जाने वाले हैं। इसके बाद भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। मिनाक्षी लेखी ने लिखा है कि कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी। राहुल गांधी के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें, पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्ति को गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कार्ति को पांच दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।
इस पूरे मामले के बाद राहुल गांधी ने विदेश जाकर अपनी नानी के साथ होली मनाने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने राहुल के ट्वीट को नानी से मिलने जाने को कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी से जोड़ दिया।
कार्ति के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- कार्ति 23 अगस्त, 2017 से जांच में सहयोग कर रहे हैं। 22 घंटे उन्होंने सीबीआई के सवालों का जवाब दिया है और उनके पास पूछने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ये कैसे संभव है कि दो बार आपके बुलाने और दोनों ही बार उनके आने के बाद भी सीबीआई ये कैसे कह सकती है कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया।
बता दें, विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड यानि फेमा ने आईएनएक्स मीडिया को वर्ष 2007 में विदेशी पूंजी जुटाने की अनुमति दी थी, इस मामले में कार्ती का नाम उस वक्त आया था जब उनके पिता पी चिदंबरम यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे।
ईडी की ओर से दावा किया था कि कार्ती के सीए ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने में मदद की थी। कार्ती के सीए को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। सीए रमन को दिल्ली में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें-आज कोर्ट में पेश होंगे कार्ति चिदंबरम, अभी हैं सीबीआई रिमांड पर












Click it and Unblock the Notifications