'अदालत' के फरार अभ‍ियुक्त हैं पीएम मनमोहन स‍िंह'

manmohan singh
देहरादून। आरोप-बयानबाजी का दौर अब इस हद तक आ गया है कि विपक्ष अब देश के प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पिछले दस साल के कुशासन के अभियुक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जनता की अदालत से गायब है।

कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जनता के इस आरोपी को कहां छुपाया है। भाजपा नेता ने हरीश रावत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के बाद लोगों के जख्मों पर मरहम नहीं रखने के जितने दोषी बहुगुणा है उतने ही हरीश रावत भी है।

रावत और बहुगुणा में होती रही कुर्सी-जंग -

राजपुर रोड पर एक होटल में अनंत कुमार मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में दैवी आपदा आई लेकिन हरीश रावत और विजय बहुगुणा में कुर्सी की जंग होती रही।

इन दोनों नेताओं ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया, पर्यटन उद्योग बर्बाद हो गया, हजारों लोग मर गए लेकिन कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई जारी रही। इसके लिए जितने दोषी बहुगुणा है उससे कहीं अधिक हरीश रावत है।

वह केंद्र में मंत्री थे तो राज्य का काफी कुछ भला कर सकते थे। लेकिन उन्हें केवल कुर्सी दिख रही थी। देश व्यापी माहौल भाजपा के पक्ष में उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहां है। वह जनता की अदालत से फरार अभियुक्त है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह लोकसभा चुनाव सुशासन, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के खिलाफ 1977 की लहर है। देश व्यापी माहौल भाजपा के पक्ष में है।

यह भी पढ़ें - पहले ही मान ली इन्होंने हार

फर्क इतना होगा कि जनता पार्टी को 1977 में दक्षिण में कुछ नहीं मिला था लेकिन भाजपा को बहुत कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सहयोगियों के साथ यह आंकड़ा 300 पार जाएगा। अनंत कुमार ने सीधा निशाना पीएम मनमोहन स‍िंह पर साधा है, जिससे राजनैत‍िक गल‍ियारा अचानक गर्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+