भाजपा नेता सुवेंदु बोले- नंदीग्राम में भाजपा ही जीतेगी, वहां लाखों लोग जय श्री राम का जाप करते हैं
भाजपा नेता सुवेंदु बोले- नंदीग्राम में भाजपा ही जीतेगी, वहां लाखों लोग जय श्री राम का जाप करते हैं
West Bengal assembly elections: हुगली में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं बीजेपी के टिकट पर नंदीग्राम से चुनाव लड़ने वालों की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेता हूं। दीदी (ममता बनर्जी) ने 62,000 मतों के आधार पर वहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन मेरे पास 2.13 लाख लोग हैं, जो 'जय श्री राम' का जाप करते हैं।

हुगली में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के इस बयान के बाद टीएमसी नेता ने भी पलटवार किया है। एक रैली में, टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने कहा-यहां जय श्री राम नहीं चलेगा'। चुनावों में, नंदीग्राम के लोग इस तरह के नारे लगाने वालों को करारा जवाब देंगे।
बता दें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को नंदीग्राम की रैली में इस बार वहां से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो कहा जा रहा है कि यह उनका भारतीय जनता पार्टी और उसके नए-नवेले नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनावी मास्टरस्ट्रोक है। ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं किअपने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की बहुत ही सूझबूझ के साथ दी गई सलाह पर यह कदम उठाया है। क्योंकि, जिस इलाके से सुवेंदु अधिकारी जैसे नेता, जो नंदीग्राम आंदोलन के सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं, अगर वह चुनाव जीतते रहे हैं तो वहां पर मुख्यमंत्री का दांव लगाने का फैसला तो काफी सोच-समझकर ही किया होगा।












Click it and Unblock the Notifications