दादरी में अखलाख की हत्या के पीछे भाजपा नेता के बेटे का हाथ
दादरी। उत्तर प्रदेश के दादरी में गोमांस खाने की अफवाह के चलते मारे गये अखलाक की हत्या के पीछ भाजपा नेता के बेटे का नाम सामने आया है। भाजपा नेता संजय राणा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अखलाक की हत्या के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें एक युवक का नाम विशाल और दूसरे का नाम शिवम है। बताया जा रहा है कि विशाल स्थानीय भाजपा नेता संजय राणा के बेटे हैं।
क्या है दादरी मामला, जानिये पूरी खबर
अखलाक की हत्या के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस बीच अखलाक के घरवालों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलाकात की है। अखलाक के परिवार से अखिलेश यादव ने लखनऊ में मुलाकात की है।
आजम बोले यूपी में कत्लेआम कराना चाहती हैं भाजपा
अखिलेश यादव ने मृत अखलाक के परिवार से हमदर्दी जताते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार परिवार के दुख में शामिल हैं और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। जिस गांव में लोग एक साथ रहते थे उनके बीच जहर घोला गया है।


Click it and Unblock the Notifications
