'...जिस पार्टी का समझौता ही मुस्लिम लीग से है', BJP नेता शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर तंज
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य दलों का चुनावी अभियान जोरों पर हैं। इस बाच दो बड़े राष्ट्रीय दलों को बीच बयानबाजी का दौर भी तेज हो चला है। कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करा गई, तो वहीं एक बार फिर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाने पर लिया।
पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस का समझौता ही मुस्लिम लीग से हुआ है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी के बयान और खड़गे की चुनाव आयोग में बीजेपी की खिलाफ शिकायत पर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए विपक्षी दल पर बड़े आरोप लगाए।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कांग्रेस जो घोषणापत्र लेकर आई है, खड़गे जी को दिक्कत है कि उसमें मुस्लिम लीग की छाप है...कांग्रेस बहुत कुछ दे रही है लेकिन, देश की जनता केवल पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में मीठे सपने दिखा रही है क्योंकि वे जानते हैं कि वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं।"
बता दें कि काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें खड़गे ने लिखा कि मोदी और शाह के राजनीतिक और वैचारिक पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में हिंदुस्तानियों के खिलाफ ब्रिटिशों और मुस्लिम लीग का समर्थन किया था।
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीयों के खिलाफ, अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ दिया। आज भी वो आम भारतीयों के योगदान से बनाए गए 'कांग्रेस न्याय पत्र' के खिलाफ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications