BJP नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

BJP leader Shahnawaz Hussain: बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनावाज हुसैन को हार्ट अटैक आया गया है, जिसके बाद उन्हें आज मंगलवार शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लीलावती अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर ने शाहनावाज की हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि दिल का दौरा आने की वजह से उनको भर्ती किया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है।

Shahnawaz Hussain

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद पहुंचे अस्पताल

जानकारी के मुताबिक शाहनवाज हुसैन को हाई ब्लड प्रेशर और एसिडिटी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। जहां हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

उन्हें वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जलील पारकर के अधीन भर्ती कराया गया और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश विजान ने उनका ऑपरेशन किया गया।

मुंबई दौरे पर थे शाहनवाज हुसैन

मालूम हो कि शाहनवाज हुसैन गणेश दर्शन और पार्टी के अन्य कार्यों के लिए मुंबई में थे। इस दौरान वह बांद्रा में विधायक और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे। जहां उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने लगी, जिसके बाद आशीष शेलार ने उन्हें लीलावती अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

एंजियोग्राफी में मिला ब्लॉक, स्टेंट डाला

अस्पताल के डॉक्टरों ने 2डी इको किया और स्थिति सामान्य थी, लेकिन उनके ईसीजी में बदलाव दिखे। जब एंजियोग्राफी की गई तो डॉक्टरों को एक ब्लॉक मिला और एक स्टेंट डाला गया। फिलहाल हुसैन आज आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। बाद में बुधवार को उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+