बीजेपी नेता अमू बोले- लाल चौक पर फारूक अब्‍दुल्‍ला को थप्‍पड़ मारना मेरा सपना

नई दिल्ली। पद्मावती फिल्म पर दिए विवादित बयान को लेकर भाजपा नेता सूरज पाल अमू एक बार फिर से अपने दूसरे बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हरियाणा भाजपा के नेता अमू ने कहा था कि जो भी दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाएगा वह उसे 10 करोड़ रुपए देंगे, इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब मेरा सपना है कि मैं लाल चौक में फारुक अब्दुल्ला को थप्पड़ मारूं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वहां आकर मुझसे मिले।

farooq abdullah

पद्मावती फिल्म विवाद पर विवादित बयान देने के बाद अमू ने पार्टी के मीडिया प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के स्वभाव पर भी सवाल खड़ा किया है। खट्टर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह खट्टर के व्यवहार से काफी दुखी हैं। अमू ने कहा कि मैंने बहुत ही भारी मन से इस्तीफा दिया है, मैंने इससे पहले कभी इतना अभिमानी भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं देखा, जो कि अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व समुदाय के प्रतिनिधियों की इज्जत ना करे।

मनोहर लाल खट्टर पर अमू ने आरोप लगाया है कि उन्होंने करणी सेना को मिलने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने उनसे मुलाकात नहीं की और वह मीटिंग से चले गए। अमू ने खट्टर को एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने कहा कि राजस्थान से करणी सेना के लोग हरियाणा सिर्फ आपसे मिलने के लिए आए थे, लेकिन आप मीटिंग से पहले ही चले गए, आप चाहे तो हमे पार्टी से् निकाल दीजिए लेकिन इस तरह से हमारा अपमान मत कीजिए। अमू ने खट्टर के इस व्यवहार को पूरे राजपूत समुदाय का अपमान बताया था।

इसे भी पढ़ें- दीपिका की नाक काटने की धमकी देने वाले बीजेपी नेता अम्मू ने दिया इस्तीफा, हरियाणा सीएम पर लगाए ये आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+