भाजपा के नता संजय सिंह ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

संजय सिंह पर आरोप है कि एक रैली में शामिल होने गए भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ता के होटल के कमरे में घुसने की कोशिश की। इसके बाद भी लगातार उनके घर और दुकान पर आकर उनसे अश्लील बातें और छेड़छाड़ की कोशिश की। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आई इस महिला कार्यकर्ता के अनुसार संजय सिंह ही उन्हें भाजपा में लेकर आए थे।
लोक सभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही भाजपा पर ग्रहण मंडरा रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद दिल्ली समेत यूपी में तीन नेताओं की मौत हो गई। शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता गोपीनाथ मुंडे का भी एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया। हांलाकि भाजपा इन सभी बातों को भूलकर देश के विकास की बातें कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications