भाजपा सांसद ने महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताया

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं के एक के बाद एक विवादित बयान केंद्र की मोदी सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। हाल ही में साध्वी निरंजन ज्योति के विवादित बयान के बाद साक्षी महाराज ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया है। साक्षी महाराज ने कहा कि नाथूराम देशद्रोही नहीं था उसके अंदर भी महात्मा गांधी की तरह देशभक्ति की भावना थी।

sakshi maharaj

साक्षी महाराज का बयान ऐसे वक्त आया है जब केंद्र सरकार पहले से ही जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर संसद में जबरदस्त तरीके से घिरी हुई है। वहीं केरल में नाथूराम गोड़से की मृत्यु को शौर्य दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर भी विवाद हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आरएसएस ने गोडसे को राष्ट्रभक्त बताते हुए एक पत्रिका में एड भी छपवाया है।

वहीं साक्षी महाराज के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा की सोच एक-एक करके उनके मंत्रियों और सांसदों के बयान से बाहर आ रही है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि गोडसे एक जघन्य हत्यारा था। वहीं अपने विवादित बयान पर साक्षी महाराज कुछ समय के भीतर पलट गये और कहा कि वह अपने बयान को वापस लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+