झारखंड में भाजपा नेता की नाबालिग बेटी का शव पेड़ से लटका मिला,हत्यारों ने दाहिनी आंख भी निकाल दी
झारखंड में भाजपा नेता की नाबालिग बेटी शव पेड़ से लटका मिला,हत्यारों ने दाहिनी आंख भी निकाल दी
नई दिल्ली, 7 जून। झारखंड के पलामू जिले के लालिमाती जंगल में बुधवार को एक 16 वर्षीय लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने कहा कि हत्या से पहले नाबालिग की दाहिनी आंख निकाल दी गई थी और उसका शरीर एक पेड़ से लटका हुआ था।

पनकी थाना क्षेत्र के बुधाबार गांव की रहने वाली लड़की एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी थी। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी।बुधवार शाम स्थानीय श्मशान घाट में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह भाजपा नेता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।
घटना स्थल पर बरामद एक मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के जांच की गई जिसके बाइ इस संबंध में प्रदीप कुमार सिंह धनुक (23) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक संदिग्ध धनुक एक विवाहित व्यक्ति है और उसके साथी हो सकते हैं।
लड़की कब लापता हो गई
लड़की के परिजनों के मुताबिक सात जून की सुबह 10 बजे घर से निकलने के बाद वह लापता हो गई थी। पनकी थाने के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि लड़की के परिवार ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जब स्थानीय लोगों ने उसका शव बुधबार गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया।












Click it and Unblock the Notifications