' I.N.D.I.A को विकल्प तलाशना नहीं था बल्कि प्रतिस्पर्धा थी कि मोदी जी को कौन कितना श्रापित कर सकता है'
I.N.D.I.A विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक शुक्रवार को मुंबई में संपन्न हुई। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को टक्कर देने के लिए इंडिया गठबंधन ने अपनी योजनाओं को तेज करने का फैसला लिया। इस बैठक में देश भर के 28 दल एकत्र हुए। इस बैठक में और बैठक के बाद आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। जिस पर अब बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तथाकथित गठबंधन की ये तीसरी बैठक थी जिसमें भारत के विकास को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं था। इसमें भारत के गरीबों के उत्थान के लिए कोई रोडमैप नहीं था। देश के किसानों, महिलाओं और बच्चों की चिंजाओं को दूर करने के के लिए कोई रणनीति नहीं थी।
रविशंकर प्रसाद ने कहा "सबसे महत्वपूर्ण बात यह हे कि यहां तक कि आतंकवाद, कट्टरपंथ और उत्तराधिकारवादी ताकतों से भारत के लिए खतरे तक की चिंता नहीं है। ये लोग भारत में विकल्प की तलाश में निकले हैं लेकिन उनकी पूरी कोशिश सिर्फ एक है कि नरेंद्र मोदी जी को मन भर गाली देना। उनका एकमात्र उद्देश है जितना हो सके उतना नरेंद्र मोदी जी को गाली दो।"
इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा "मुंबई मीटिंग के बाद की उनकी प्रेस कान्फ्रेंस में उनकी टिप्पणियों में भारत में विकल्प की तलाश नहीं थी, कौन नरेंद्र मोदी जी को कौन कितना श्रापित कर सकता है, इसकी प्रतिस्पर्धा थी।"
#WATCH | BJP leader Ravi Shankar Prasad on INDIA alliance meetings
"In the third meeting of the so-called alliance, there was no vision for the development of India, no roadmap for the upliftment of the poor, no strategy to address concerns of farmers or women and children. The… pic.twitter.com/Eiwwd30yyP
— ANI (@ANI) September 1, 2023












Click it and Unblock the Notifications