भाजपा नेता टी राजा ने चुनाव परिणाम से पहले किया दावा- कांग्रेस, बीआरएस मिलकर तेलंगाना में सरकार बनाएंगे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को जारी हो जाएगा। इससे पहले राज्‍य में हुए एग्जट पोल पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भाजपा नेता टी राजा ने कहा कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), जिन्होंने मिलकर चुनाव लड़ा, तेलंगाना में सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही टी राजा ने वो संभावना भी बताई कि कैसे भाजपा राज्‍य में सरकार बना सकती है।

TELANGANA BJP

राजा सिंह ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्‍यू में कहा

हर चुनाव के बाद एग्जिट पोल आते हैं। जब गिनती होती है और नतीजों आते हैं तो मामला कुछ और निकलता है। तेलंगाना में मतदान का प्रतिशत जितना होना चाहिए था उससे कम रहा। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, बीआरएस सीटों की संख्या में कमी और बीजेपी की सीटों में बढ़ोतरी दिखाई गई है। मैंने पहले भी कहा था कि किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। इस बार त्रिशंकु विधानसभा होगी। इसलिए, मुझे लगता है कि कांग्रेस और बीआरएस - जिन्होंने एक साथ चुनाव लड़ा और जहां भी जरूरत पड़ी, वहां डमी उम्मीदवार उतारे - तेलंगाना में एक साथ सरकार बनाएंगे।

इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि बीआरएस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं। इसके साथ ही टी राजा ने कहा

मैं पूरी तरह से आश्वस्‍त हूं मैं अपनी सीट पर जीतूंगा। उन्‍होंने कहा हम तेलंगाना चुनाव में 25 सीटों पर जीत रहे हैं अगर हम 25 सीटों को पार करते हैं, तो कई बीआरएस विधायक हैं जो राज्य भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी और बंदी संजय के संपर्क में हैं। कई विधायक वहां (बीआरएस) से आएंगे और भाजपा में शामिल होंगे और हम सरकार भी बना सकते हैं

तेलंगाना के सीएम केसीआर द्वारा वोटों की गिनती के अगले दिन यानी 4 दिसंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने पर टी राजा ने कहा सीएम सपना देख रहे हैं कि उनकी सरकार सत्ता में आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+