VIDEO: मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ने बर्थडे पर की फायरिंग, साथियों ने किया बचाव

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल राजपूत मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, राहुल राजपूत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वे खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर दनादन फायर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो राहुल राजपूत के जन्मदिन का है। वीडियो में बीजेपी नेता नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं जबकि उनके साथी भी उस वक्त मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:

BJP leader Rahul Rajput fires celebratory shots during his birthday celebrations in Bhopal

बीजेपी नेता राहुल राजपूत के फायर करने के बाद और दो लोगों ने पिस्टल उनके हाथ से लेकर दो फायर किए। जन्मदिन के दिन खुलेआम इस तरह से फायरिंग के कारण अब बीजेपी नेता विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। जबकि इस मामले पर अन्य बीजेपी नेता उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं।

बीजेपी नेता राहुल कोठारी ने उनका बचाव करते हुए कहा कि यह समझना होगा कि फायर कब और किस परिस्थिति में हुआ है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे पार्टी कार्यकर्ता अच्छे कार्यकर्ता हैं। बीजेपी नेता कोठारी ने कहा कि हमें घटना के बारे में पहले सारी जानकारी जुटानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+