केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर फिर बीजेपी ने जताया भरोसा, बने रहेंगे राज्यसभा में सदन के नेता

नई दिल्ली, 14 जुलाई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बीजेपी ने फिर से राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया। इस संबंध में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पार्टी ने पत्र भेज दिया है। बतौर मंत्री अभी उनके पास उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कपड़ा मंत्रालय है। अपनी इस नियुक्ति पर पीयूष गोयल ने पार्टी का आभार जताया। साथ ही आश्वासन दिया कि वो अपना बेहतर प्रदर्शन उच्च सदन में जारी रखेंगे।

Rajya Sabh

दरअसल 2019 में बीजेपी ने थावरचंद गहलोत को सदन का नेता बनाया था, लेकिन बाद में उनको कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया, जिस वजह से ये जिम्मेदारी पीयूष गोयल के पास आ गई, लेकिन हाल ही में उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। हालांकि वो महाराष्ट्र से फिर से राज्यसभा के लिए चुन लिए गए। ऐसे में अब फिर से उनकी नियुक्ति की औपचारिकता पूरी की गई है।

कई अहम जिम्मेदारियां निभाई
आपको बता दें कि अपने 35 साल के लंबे राजनीतिक करियर के दौरान गोयल ने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और वो इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 के आम चुनावों में वो घोषणापत्र और प्रचार समितियों के सदस्य थे। उन्होंने आम चुनाव 2014 के लिए बीजेपी की सूचना संचार अभियान समिति का भी नेतृत्व किया।

उपनेता का चुनाव बाकी
वहीं दूसरी ओर मुख्तार अब्बास नकवी का भी राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस वजह से उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वो राज्यसभा में उपनेता की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ऐसे में ये पद भी खाली है। जल्द ही बीजेपी इस पर नए नेता की नियुक्त करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+