'कृपया पहले इन्हें जोड़ लो ...', BJP नेता ने राजस्थान संकट के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज

'कृपया पहले इन्हें जोड़ लो ...', BJP नेता ने राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज

नई दिल्ली, 26 सितंबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद राज्य का नया सीएम कौन होगा, इसको लेकर कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के बीच राज्य सरकार पर संकट गहरा रहा है राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक और कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही है तो दूसरी और उनके पार्टी के नेताओं में ही एकजुटता नहीं है और अंदरूनी कलह शुरू हो गई है।

 rajasthan political crisis

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कल (रविवार) की रात सीएम अशोक गहलोत और उनके डिप्टी सचिन पायलट के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा , 'कृपया पहले इन्हें जोड़ लो...।' भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का ये तंज कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक, भारत जोड़ो यात्रा पर एक तंज था। भाजपा भारत जोड़ी यात्रा के लिए कांग्रेस की शरुआत से आलोचना करती रही है और कहा है कि पार्टी को पहले आंतरिक विद्रोह को हल करने पर ध्यान देना चाहिए।

राजस्थान में राजनीतिक संकट

राजस्थान में अशोक गहलोत के प्रति वफादार लगभग 90 कांग्रेस विधायकों ने कल रात एक महत्वपूर्ण कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया। अशोक गहलोत के प्रति वफादार विधायकों को इस बात का अंदेशा है कि सचिन पायलट को कांग्रेस राजस्थान का अगला सीएम बना सकती है। असल में अशोक गहलोग कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं, ऐसे में उनके बाद राजस्थान सीएम की जगह खाली हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+