जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला से BJP के नेता और नगर पालिका के उपाध्‍यक्ष मेहराजुद्दीन मल्‍ला का अपहरण

बारामूला। बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और सोपोर में वाटरगाम नगरपालिका के उपाध्‍यक्ष मेहराजुद्दीन मल्‍ला का अपहरण कर लिया गया है। बीजेपी के कश्‍मीर प्रवक्‍ता की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई। उन्‍होंने बताया कि उत्‍तर कश्‍मीर के बारामूला जिले के इलाके से किसी अज्ञात शख्‍स ने मल्‍ला को किडनैप किया है। कहा जा रहा है कि सोपोर में छिपे आतंकियों ने ही मल्‍ला को किडनैप किया है।

malla-100

Recommended Video

    Jammu Kashmir के बारामुला में BJP नेता और नगर पालिका के उपाध्‍यक्ष का अपहरण | वनइंडिया हिंदी

    सफेद रंग की सैंट्रो में आया किडनैपर

    पुलिस की तरफ से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया गया है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर की तरफ से बताया गया है कि एक अज्ञात शख्‍स मल्‍ला को सफेद रंग की सैंट्रों में ले गया। मल्‍ला को उस समय किडनैप किया गया है जब वह अपने दोस्‍त से मिलने के लिए पैदल ही जा रहे थे। जब पुलिस ऑफिसर से पूछा गया कि जिन लोगों ने मल्‍ला को किडनैप किया क्‍या उनके पास हथियार थे, तो इस पर उन्‍होंने जवाब दिया कि यह जांच का मसला है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मल्‍ला को वाटरगाम से कुछ ही दूरी पर आतंकियों ने किडनैप कर लिया। जिन लोगों ने मल्‍ला का अपहरण किया उनकी गाड़ी की स्‍पीड काफी ज्‍यादा थी। मल्‍ला, राफियाबाद में बीजेपी के उपाध्‍यक्ष हैं। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि क्‍या मल्‍ला को किसी प्रकार की सुरक्षा मिली हुई थी या नहीं।

    मल्‍ला के पिता भी थे बीजेपी से जुड़े

    राज्‍य में बीजेपी के प्रवक्‍ता अल्‍ताफ ठाकुर ने मल्‍ला के अपहरण के पीछे आतंकियों को दोष दिया है। उन्‍होंने कहा, 'मल्‍ला, वाटरगाम म्‍यूनिसिपल काउंसिल के उपाध्‍यक्ष थे। उनके पिता भी बीजेपी से जुड़े थे और वह पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रहे हैं। कई वर्षों से उनका परिवार बीजेपी के लिए वफादार रहा है।' मल्‍ला के अपहरण से पहले ही दो नेताओं ने पार्टी से इस्‍तीफा सौंपा है। पिछले ही हफ्ते बांदीपोर में बीजेपी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष वसीम बारी की हत्‍या कर दी गई थी। बारी के साथ उनके पिता बशीर अहम और भाई सुहैल बशीर को आतंकियों ने दुकान के अंदर मार डाला था। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस का कहना है कि लश्‍कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों ने बारी के साथ उनके पिता और भाई की हत्‍या है। रविवार को बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह और पार्टी के महासचिव राम माधव बारी के घर जाकर उनके परिवार से मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+