'BJD में बगावत, टूट जाएगी पार्टी...', ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल का दावा

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने गुरुवार (02 नवंबर) को सत्तारूढ़ बीजद में बड़े पैमाने पर विद्रोह की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि बीजद जल्द टूट जाएगी, जिसका असर अगले कुछ महीनों में महसूस किया जा सकता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की दो दिवसीय राज्य कार्यकारी निकाय बैठक में मनमोहन सामल ने हिस्सा लेते हुए कहा कि बीजद में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है और एक व्यक्ति से आने वाले निर्णय सभी पार्टी नेताओं के लिए बाध्यकारी हैं। सत्तारूढ़ दल में अंदरूनी कलह चरम पर पहुंच रही है, जो जल्द विद्रोह में बदल जाएगी।

manmohan samal

मनमोहन सामल ने आगे कहा कि, भाजयुमो सदस्य 2024 में ओडिशा में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पार्टी के युवाओं से बीजद सरकार की विफलताओं और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों और योगदान पर प्रकाश डालते हुए हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में भाजयुमो उड़िया युवाओं के अधिकारों के लिए और बीजद सरकार के भ्रष्टाचार और पंगु राज्य के खिलाफ लड़ेगा।"

मनमोहन सामलने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ओडिशा के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। पिछले नौ वर्षों में, मोदी सरकार ने राज्य को लगभग 18 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए I और II सरकार ने ओडिशा को केवल लगभग 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+