Rajasthan Political Crisis: BSP विधायकों के कांग्रेस में जाने के खिलाफ BJP MLA ने लगाई याचिका
जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने राजस्थान हाई कोर्ट में नई याचिका लगाई है। यह याचिका बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ लगाई गई है। आपको बता दें कि इसे लेकर दिलावर ने पहले भी याचिका लगाई थी जिसे कल ही कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
Recommended Video

यह है मामला
18 सितम्बर, 2019 को बहुजन समाज पार्टी के 6 सदस्यों के कांग्रेस में विलय के आदेश जारी हुए थे, जिस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए मदन दिलावर ने 16 मार्च, 2020 को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका प्रस्तुत की गई थी। इस याचिका में विलय को अमान्य करार देने की मांग की गई थी। जब याचिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 17 जुलाई को दिलावर ने फिर स्मरण पत्र लगाया था। जिस पर स्पीकर ने याचिका को निरस्त कर दिया था।
स्पीकर ने कांग्रेस में जाने वाले बसपा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की
दिलावर के वकील आशीष शर्मा ने बताया, 'बसपा एमएलए लखन सिंह (करौली), राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (उदयपुरवाटी), दीपचंद खेड़िया (किशनगढ़ बास), जोगेन्दर सिंह अवाना (नदबई), संदीप कुमार (तिजारा) और वाजिब अली (नगर भरतपुर) के कांग्रेस में विलय के खिलाफ 16 मार्च को स्पीकर से शिकायत कर अपील की थी कि इन 6 विधायकों को दलबदल कानून के तहत विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करें। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 17 जुलाई को हमने रिमाइंडर भी दिया, लेकिन स्पीकर ने बिना सुने अर्जी ठुकरा दी। वहीं, पायलट गुट के खिलाफ याचिका पर तुरंत कार्रवाई कर दी गई।'












Click it and Unblock the Notifications