आडवाणी ने हीराबेन के निधन पर जताया दुख, कहा- नरेंद्र भाई ने हमेशा उनकी सादगी के बारे में बात की

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) ने पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 Advani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को अहमदाबाद के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ और पीएम मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी दुख व्यक्त किया। साथ ही बताया कि कैसे पीएम मोदी हर वक्त अपनी मां से मिली प्रेरणा के बारे में बात किया करते थे।

आडवाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन का दुखद समाचार मिला। मुझे इस पर दुख है। नरेंद्र भाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। ये सब चीजें हमेशा याद की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मां को खोना किसी के जीवन की सबसे दर्दनाक घटना होती है। भगवान उन्हें इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

बुधवार को अस्पताल गए थे पीएम
पीएम मोदी के परिजनों के मुताबिक हीरा बा की तबीयत मंगलवार शाम को खराब हुई थी। उनको कफ की दिक्कत थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार को पीएम दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे। वो एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल गए और वहां मां का हाल जाना। बाद में वो दिल्ली वापस लौट आए थे।

पीएम मोदी ने कही ये बात
मां के निधन की जानकारी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+