Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया भर्ती

LK Advani hospitalised: भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें उम्र संबंधित स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

96 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता को एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बुधवार देर शाम को उन्हें कुछ दिक्कत तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें एम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में उन्हें भर्ती कर लिया है।

Lal Krishna Advani

देर शाम बिगड़ी तबीयत

Recommended Video

    वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराया भर्ती

    मालूम हो कि आडवाणी जी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनका समय-समय पर हेल्थ चेकअप घर पर ही किया जाता है, लेकिन बुधवार देर शाम को उन्हें कुछ दिक्कत ज्यादा महसूस हुई, जिसके बाद एम्स लाया गया, जहां उनको बुजुर्गों का इलाज करने वाला जिरियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है।

    जल्द हेल्थ अपडेट आएगा सामने

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एलके आडवाणी को एम्स करीब 10:30 बजे भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल उनको क्या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हुई है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। जल्द ही हेल्थ से जुड़ा पर अपडेट एम्स के डॉक्टर्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स मेडिकल बुलेटिन जारी करेंगे।

    गौरतलब है कि इसी साल 30 मार्च को पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके आडवाणी को भारत सरकार की ओर से देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। उनकी तबीयत के मद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था।

    पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को हिंदू सिंधी परिवार में जन्मे आडवाणी जी को साल 2015 में भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+