झारखंड: रूपेश पांडेय के परिवार से मिलने जा रहे कपिल मिश्रा पुलिस कस्टडी में, एयरपोर्ट पर रोका

रांची, 16 फरवरी: झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक हजारीबाग में मारे गए युवक के परिजनों से बीजेपी नेता मिलने जा रहे थे। हजारीबाग में 17 वर्षीय रूपेश पांडेय की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह मामला राज्य में काफी गर्माया हुई है। ऐसे में पीड़ित परिवार से कपिल मिश्रा मिलने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Kapil Mishra

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को बुधवार सुबह रांची हवाई अड्डे पर पुलिस ने रोक दिया। दरअसल, 5 फरवरी को बरही के करियादपुर गांव में कथित तौर पर मारपीट के बाद मारे गए रूपेश कुमार पांडे की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह जिलों में पिछले हफ्ते 17 साल के युवक की कथित मॉब लिंचिंग से जुड़ी अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा पीड़ित के परिजनों से मिलने जा रहे थे, तभी उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। भाजपा नेता के समर्थक कथित तौर पर रांची हवाई अड्डे के बाहर जमा हो गए हैं। वहीं कपिल मिश्रा ट्वीट करते हुए लिखा किचार घंटे से हिरासत में हूं, झारखंड सरकार ने मेरे एयरपोर्ट से बाहर निकलने और मीडिया से मिलने पर बैन लगा दिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मृतक रूपेश पांडेय के परिवार से फोन पर बात की, उन्हें ढांढस बंधाया।

जानिए कौन हैं मृतक रूपेश पांडेय

बता दें कि रूपेश पांडेय मोबाइल की दुकान में काम करने वाला एक 17 साल का किशोर था। पुलिस की एफआईआर के अनुसार को सरस्वती विसर्जन देखने जा रहा था। इस दौरान मोहम्मद असलम नाम के युवक ने उसको भीड़ में खींच जमकर मारा-पीटा। जिसकी बाद में मौत हो गई। अब रूपेश पांडेय हत्याकांड का मामला काकी बड़ा बन चुका है। लोगों में काफी आक्रोश है। ऐसे में प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू करने के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+