कैलाश विजवर्गीय बोले- अब सिद्धू कांग्रेस के गटर में गिर गए हैं

भोपाल। राजस्‍थान चुनाव प्रचार के दौरान लगातार पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहे नवजोत सिंह सिद्धू पर बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता कैलाश विजवर्गीय ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि सिद्धू जब तक बीजेपी में थे तब तक वह गंगा में थे, लेकिन अब वह कांग्रेस के गटर में गिर गए हैं। विजयवर्गीय के अलावा भाजपा प्रवक्‍ता जफर इस्‍लाम ने भी सिद्धू पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि सिद्धू हमेशा लाफ्टर शो में रहते हैं। जब तक गंगा में थे, सही शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते थे, लेकिन अब वे गटर में चले गए हैं, इसलिए ऐसा रंग दिखा रहे हैं।

कैलाश विजवर्गीय बोले- अब सिद्धू कांग्रेस के गटर में गिर गए हैं

नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों राजस्‍थान चुनाव में कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि अब तो चौकीदार का कुत्‍ता भी चोर से मिल गया है। राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए कहा, '500 करोड़ रुपए का विमान 1600 करोड़ रुपए में खरीदा गया तो 1100 करोड़ रुपए किसकी जेब में डाले? इस पर रैली में मौजूद लोगों ने नारे लगाए... 'चौकीदार चोर है' तो सिद्धू बोले कि चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है।' सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हमला करते हुए कहा कि, 'अंधा गुरु बहरा चेला, दोनों नरक में खेलम खेला।'

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, 'आपने (भाजपा सरकार) किसानों की कमर तोड़ दी है। आप गरीब और किसानों के नहीं हैं, आप अंबानी और अडाणी के हो। आप बड़े बड़े पूंजीपतियों की कठपुतली बन गए हो और वो रोज गाना गाते हैं कि नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा।' सिद्धू ने किसानों से वादा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा और किसानों को उचित एमएसपी भी मिलेगी।

वहीं, रविवार को कोटा में रैली करते हुए सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने हमें चार गांधी दिए- इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। वहीं, भाजपा ने हमें तीन मोदी दिए हैं- नीरव मोदी, ललित मोदी और एक वो मोदी जो अंबानी की गोद में बैठे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+