BJP नेता ने कहा ममता बनर्जी का बिगड़ा मानसिक संतुलन, ट्रीटमेंट की है जरूरत

BJP नेता ने कहा ममता बनर्जी का बिगड़ा मानसिक संतुलन, ट्रीटमेंट की है जरूरत

कोलकाता। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बेहतरीन प्रदेशन और प्रचंड जीत के बाद से ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी की जीत के बाद से बौखलाई हुई हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जंग जारी है। पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

 ममता बनर्जी का बिगड़ा मेंटल लेवल

ममता बनर्जी का बिगड़ा मेंटल लेवल

बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजगवर्गीय ने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन फिर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं हुए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी की ज़मीन खिसक रही है, जिसकी वजह से उनका मेंटल लेवल गड़बड़ा गया है, उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है।

 ममता बनर्जी को इलाज की जरूरत

ममता बनर्जी को इलाज की जरूरत

बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बावजूद पश्चिम बंगाल मे टीएमसी कार्यकर्ताओं का आतंक जारी है। टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी के विजय जुलूस में हिंसा और बमबारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए ममता बनर्जी कानून तोड़ रही हैं। अगर मुख्यमंत्री ऐसा करती हैं तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।

 जय श्री राम पर विवाद

जय श्री राम पर विवाद


उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा देशभर में बोलते हैं। कांग्रेस नेता भी बोलते हैं, लेकिन ममता बनर्जी इसे बीजेपी से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता की जमीन खिसक रही है, इसलिए उन्हें जय श्री राम का नारा भी चुभने लगा है। उन्होंने दावा किया कि 2021 में बंगाल में भी बीजेपी की सरकार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+