मुजफ्फरपुर में 9 मासूमों का हत्या के पीछे बीजेपी नेता का हाथ- तेजस्वी यादव

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 9 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं 24 लोगों के घायल हुए हैं। इस हादसे में लोकल बीजेपी लीडर का नाम सामने आ रहा है। आरोपी बीजेपी के नेता मनोज बैठा को बताया जा रहा है जो सीतामढ़ी के जिला महामंत्री हैं। मुजफ्फरपुर में बच्चे छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे, उसी दौरान सड़क पार करते वक्त बेकाबू बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया।

'मुजफ्फरपुर में 9 की हत्या के पीछे बीजेपी नेता का हाथ'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शनिवार शाम को मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने इस घटना में मारे गए 9 मासूम बच्चों के परिवारवालों को सांत्वना दी। तेजस्वी यादव इस हादसे के लिए बीजेपी नेता को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। हालांकि, बीजेपी के आला नेताओं ने इस बात से इनकार किया है कि मनोज बैठा का भाजपा से कोई भी कनेक्शन है।

हादसा मुजफ्फरपुर को सीतामढ़ी से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 77 पर धर्मपुर गांव के पास हुआ। स्कूल की छुट्टी के बाद 2 लोग कुछ बच्चों को सड़क पार करा रहे थे। तभी बोलेरो कार के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और उन्हें कुचलते हुए कार पेड़ से जा टकराई। मारे गए बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच है।

बिहार सरकार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मारे गये बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। बिहार सरकार ने तत्काल उन बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+