पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता ने लोगों से पुलिस पर हमला करने को कहा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता पर भीड़ को भड़काने वाला बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कलोसना मंडल ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के पुलिस बल मुख्य प्रतिद्वंदी हैं नाकि तृणमूल कांग्रेस। उन्होंने कहा कि पुलिस मतलबी है, पुलिस कभी भी अपने दोस्तों और साथियों को नहीं बचाती है। इसीलिए मैं आपसे कहता हूं कि आप जाइए और पुलिस पर हमला कर दीजिए।

bjp

भाजपा नेता ने लोगों को पुलिस पर हमले के लिए भड़काते हुए कहा कि आप जाइए पुलिस पर हमला करिए, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपको कोई नुकसान नहीं होगा। टीएमसी आपकी दुश्मन नहीं है बल्कि पुलिस आपकी दुश्मन है। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा नेता ने यह बयान भाजपा महिला मोर्च की अध्यक्ष लोकेत चटर्जी की उपस्थिति में दिया था। मंडल ने भाजपा समर्थकों को चेतावनी दी है कि वह टीएमसी नेताओं पर हमला नहीं करें, नहीं तो उनके खिलाफ मामले दर्ज हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+