क्रिकेटर ने कहा- क्रिकेट ही नहीं पाक से खत्म करें हर संबंध
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के फलस्वरूप पाकिस्तान विरोध के सुर हर ओर उठ रहे हैं।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए, सोचना भी नहीं चाहिए।
चौहान ने यह जवाब पत्रकारों को भारत-पाक क्रिकेट मैच से जुड़े सवाल पर दिया। भाजपा नेता ने कहा कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होता तब कोई संबंध नहीं होना चाहिए, सिर्फ क्रिकेट नहीं, कोई खेल संबंध नहीं होने चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा उसके साथ मैच नहीं खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications