राजनाथ सिंह के करीबी बृजपाल तेवतिया पर गाजियाबाद में AK-47 से 40 राउंड फायरिंग
गाजियाबाद। यूपी में लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान लगना कोई नहीं बात नहीं। न ही प्रशासन की उदासीनता ही नई चीज है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन के कामकाज पर लोगों का आक्रोश उमड़कर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

Fortis हॉस्पिटल किया गया रेफर
भाजपा नेता बृजपाल और उनके साथ स्कॉर्पियो पर सवार अन्य छह लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने भाजपा नेता की गाड़ी को घेर कर उस पर हमला बोल दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में घायल भाजपा नेता, उनके गनर समेत सभी लोगों को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया है।
हमले में AK-47 का प्रयोग
एसएसपी गाजियाबाद ने वनइंडिया को फोन पर बताया कि हमले में AK-47 बंदूक का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि STF की टीम मामले की छानबीन में लग गई है। ADG यूपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला राजनीतिक रंजिश का लग रहा है।
हालत अभी नाजुक
इस मामले में वन इंडिया ने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में स्थिति जानने के संदर्भ में बात की तो वहां के स्टाफ ने बताया कि पूरी टीम लगी हुई है। अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पंहुचे अस्पताल
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा तेवतिया का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल पंहुचे हैं।
मुरादनगर से दावेदार बृजपाल
आपको बताते चलें कि बृजपाल तेवतिया गाजियाबाद जनपद की मुरादनगर विधानसभा से 2012 में चुनाव लड़ चुके थे। और इस बार भी उन्हें उम्मीदवार माना जा रहा था, जिसके चलते वे जनता जनार्दन से मिलने के लिए पहुंचे थे।
एरिया सीज, बदमाशों की लोकेशन ट्रेस
भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मुरादनगर और आस-पास के इलाके को सीज कर दिया है। साथ ही बदमाशों की लोकशन भी ट्रेस की गई है। जिसके आधार पर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। सूचना के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ पुलिस दल को मिली वैसे ही वे तुरंत रवाना हो गए हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं हूं
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने इस घटना पर वन इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, जिसके सबूत पहले भी मिलते रहे हैं। मैं इस वक्त कुछ ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं हूं। ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications