बीजेपी नेता का दावा- 116 विपक्षी सांसद-विधायकों ने कोविंद को वोट डाला

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव का भी एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं दूसरे पक्ष के करीब 116 सांसदों और विधायकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने अपने विवेक से काम लिया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने शानदार जीत दर्ज की है। रामनाथ कोविंद को जहां 65.65 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में 34.35 फीसदी वोट मिले हैं। इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी हुई है?

'116 विपक्षी सांसद-विधायकों ने कोविंद को डाला वोट'

रामनाथ कोविंद 25 को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी ने जब रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया था तभी उनकी जीत के अनुमान लगाए जा रहे थे। हालांकि जीत का अंतर कितना हो इस पर सभी की नजर थी। फिलहाल रामनाथ कोविंद ने मीरा कुमार से लगभग दो गुना ज्यादा वोट हासिल किए हैं। चुनाव नतीजों को देखकर साफ नजर आ रहा है कि चुनाव में कहीं न कहीं क्रॉस वोटिंग हुई है। बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव का भी एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं दूसरे पक्ष के करीब 116 सांसदों और विधायकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने अपने विवेक से काम लिया और रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया।

क्रॉस वोटिंग को लेकर एक रिपोर्ट एनडीटीवी पर भी आई है जिसमें स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा है कि गुजरात में कांग्रेस के करीब 8 विधायकों ने मीरा कुमार को वोट नहीं दिया है। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के 57 विधायक हैं, इनमें से 49 विधायकों ने ही मीरा कुमार के पक्ष में वोट किया है। ऐसे में ये माना जा रहा कहीं न कहीं बाकी बचे विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को सात लाख दो हजार 644 वोट मिले हैं, वहीं मीरा कुमार को तीन लाख 66 हजार 314 वोट मिले हैं। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+