बीजेपी नेता ने अय्याश दामाद को गर्लफ्रेंड संग अंतरंग हालत में पकड़ा, दोनों को पीटा
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में भाजपा नेता पर अपने आशिकमिजाज दामाद और उसके साथ अवैध संबंधों में लिप्त महिला को न्यूड कर सरेआम पीटने का आरोप लगा है। महिला के नाजुक अंगों पर भी हमला किया गया। इस दौरान भीड़ देखती रही, लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक मामला पांच दिन पुराना है जो शनिवार को सामने आया। दरअसल भाजपा लीडर के रसूख के चलते पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आखिर में कमिश्नर के दखल के बाद रांदेर पुलिस शनिवार को देर शाम मामला दर्ज किया। कमिश्नर ने मामले की जांच दूसरे थाने के इंस्पेक्टर को सौंपी है। वहीं पार्षद के दामाद की तरफ से अभी कोई केस फाइल नहीं करवाया गया है। आइए विस्तार से बताते हैं पूरा मामला।

आपत्तिजनक अवस्था में दामाद को महिला के साथ पकड़ लिया
पार्षद का नाम प्रवीण कहार है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण को अपने दामाद जयेश पर शक था कि उसका किसी महिला से अवैध संबंध है। वो कई दिनों से दोनों के जासूसी करवा रहा था। उसने अपने साथियों के साथ अपने दामाद जयेश और उसकी गर्लफ्रेंड को रांदेर के एक फ्लैट में पकड़ लिया।

दोनों को किया न्यूड और जमकर पीटा
जानकारी के मुताबिक दोनों पार्षद प्रवीण कहार से माफी मांगने लगे। लेकिन कहार ने उनकी एक न सुनी। वो अपने साथियों के सामने लड़की और अपने दामाद को न्यूड कर दिया फिर लकड़ी के डंडे, पाइप, स्क्रू ड्राइवर आदि हथियारों से दोनों की पिटाई की। फिर यहां से दोनों को कार में डालकर विवेकानंद ब्रिज के छोर पर लाए और न्यूड हालत में दोनों को फिर से पीटा। महिला के चेहरे, हाथों, सीने और नाजुक अंगों पर चोटें आई हैं।

महिला पर दर्ज करा दिया गया
आरोप यह भी है कि पीड़िता रांदेर थाने पहुंची तो उसकी फरियाद दर्ज करने की बजाय उसी पर अवैध शराब बेचने का केस दर्ज कर दिया गया। शनिवार को महिला ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई तब जाकर रांदेर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि इस मामले पर अभी तक प्रवीण कहार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications