‘आर्टिकल 370 की बहाली में हम आपके साथ’, घाटी में कांग्रेस-एनसी को मिला पाक का साथ, भड़की भाजपा
जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांन्फ्रेंस साथ मिलकर मैदान में हैं। दोनों ही दल घाटी में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने बात कर रहे हैं। इस मामले में अब पाकिस्तान ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और एनसी का समर्थन किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस-एनसी गठबंधन की एक ही राय है। हम घाटी में आर्टिकल 370 की बहाली के समर्थक हैं।
जिस तरह से पाकिस्तान ने कांग्रेस और एनसी गठबंधन को लेकर बयान दिया है उसपर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
{image-congress-nc-1726728272.jpg hindi.oneindia.comउन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी देश है, वह कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांन्फ्रेंस के रूख का समर्थन कर रहा है। यह चिंताजनक है कि कांग्रेस और एनसी अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को साझा करते दिख रहे हैं।
अमित मालवीय ने कहा कि भारतीय राजनीतिक दलों का ऐसा रुख भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बयान को बढ़ावा देता है, जिससे उनकी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति वफादारी पर सवाल उठता है।
अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था।। जिसके बाद जिसने जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म कर दिया।
मोदी सरकार के इस कदम को लेकर विपक्षी दलों ने काफी विरोध किया। हालांकि, भाजपा का कहना है कि यह निर्णय राष्ट्रीय एकता और जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण के सर्वोत्तम हित में था।
इस पूरे विवाद के जवाब में, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने रुख का बचाव करते हुए तर्क दिया है कि अनुच्छेद 370 पर उनका रुख लोकतंत्र की इच्छा और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की बहाली में निहित है।
उन्होंने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की मिलीभगत से साफ इनकार किया है और कहा है कि उनका एजेंडा पूरी तरह से भारतीय राज्य और उसके नागरिकों के कल्याण पर केंद्रित है।












Click it and Unblock the Notifications