Karnataka Floor Test: भाजपा के केजी बोपैया बनाए गए प्रोटेम स्पीकर

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी के विधायक केजी बोपैया को कर्नाटक विधानसभा के शनिवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। शनिवार को सदन में बोपैया ही बहमत परीक्षण कराएंगे। केजी बोपैया 2009 से 2013 तक कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। केजी बोपैया विराजपेट से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। बहुमत परीक्षण में स्पीकर का अहम रोल रहता है, ऐसे में केजी का चुना जाना भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

BJP KG Bopaiah to be protem speaker for karnataka floor test

अमूमन सबसे सीनियर विधायक ही प्रोटेम स्पीकर चुने जाते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के आरवी देशपांडे और भाजपा के उमेश कांति प्रोटेम स्पीकर की रेस में थे। ये दोनों आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं लेकिन बोपैया को प्रोटेम स्पीकर चुना गया। कांग्रेस नेता और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि भाजपा ने एक बार फिर नियमों के परे जाकर प्रोटेम स्पीकर चुना है। उन्होंने कहा कि सीनियर विधायक को ही प्रोटेम स्पीकर चुना जाता रहा है लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ है।

प्रोटेम स्‍पीकर की नियुक्ति गवर्नर करता है और इसकी नियुक्ति आमतौर पर तब तक के लिए होती है जब तक विधानसभा अपना स्‍थायी विधानभा अध्‍यक्ष नहीं चुन लेती है। यह नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ-ग्रहण कराता है। कल जब येदुरप्पा बहुमत साबित करने उतरेंगे तो केजी पर भी निगाहें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+