उत्तर प्रदेश में भी गिर सकती है सरकार, कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांगा इस्तीफा

लोक सभा चुनाव 2014 में उत्तर प्रदेश में मोदी 'लहर' के सामने न तो मुलायम की साइकिल ही अपना दम दिखा सकी और न ही मायावती की हाथी जबकि भाजपा ने 71 सीटों पर भगवा पताका फहरा दिया। राजनीति के इतिहास में मायावती और मुलायम ने इतनी बड़ी हार का सामना पहले कभी नहीं किया होगा। ऐसे में अब कलराज समेत कल्याण सिंह ने यूपी की सरकार को गिराने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। बता दें कि बिहार में आरजेडी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गत दिन अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।
चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में देश के चारों काेनों में नरेंद्र मोदी की 'लहर' चल रही है। इस लहर ने 16 मई को सुनामी का रूप ले लिया और सभी अन्य राजनीतिक पार्टियों को असली आइना भी दिखा दिया। इसी बात का फायदा उठाते हुए अब भाजपा इस अभियान में जुट गई है कि यूपी, बिहार और दिल्ली में जल्द से ज्लद विधानसभा चुनाव करा दिए जाएं ताकि इन राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाने में कामयाब हो सके।












Click it and Unblock the Notifications