नीतीश से मुलाकात के बाद बोले अमित शाह, 2019 में बराबर सीटों पर लड़ेंगी बीजेपी-जेडीयू

2019 में बराबर सीटों पर लड़ेंगी बीजेपी-जेडीयू: अमित शाह

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने जदयू मुखिया से दिल्ली में मुलाकात के बाद ये घोषणा की है। शाह ने कहा कि भाजपा-जदयू बराबर सीटों पर लड़ेंगी तो दूसरे सहयोगियों को भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या को लेकर आने वाले दो से तीन दिन में ऐलान कर दिया जाएगा।

शाह-नीतीश की बैठक के बाद फैसला

शाह-नीतीश की बैठक के बाद फैसला

शुक्रवार को नीतीश कुमार और अमित शाह की दिल्ली में मुलाकात हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साथ आए और ऐलान किया कि दोनों पार्टियों को 2019 के लिए बराबर सीटें दिया जाना तय हुआ है। लोजपा और दूसरी पार्टियों से बातचीत के बाद सीटों का नंबर तय किया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि अभी ये तय नहीं हुआ है कि कौन सी सीट किस पार्टी को मिलेगी और सीटों का नंबर क्या होगा। इस पर सीटों का नंबर तय होने के बाद कौन सी सीट किसके पास जाएगी, इस पर फैसला किया जाएगा।

लोजपा, रालोसपा भी हमारे साथ: शाह

लोजपा, रालोसपा भी हमारे साथ: शाह

अमित शाह ने इस दौरान कहा है कि भाजपा और जदयू के साथ राम विलास पासवान की लोजपा और उपेंद्र कुशवाहा भी गठबंधन में रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि नया सहयोगी गठबंधन में शामिल हुआ है इसलिए सभी के लिए सीट तो कम होंगी ही। शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए में कोई दिक्कत नहीं है, सभी एकजुट हैं और 2019 में 2014 के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन एनडीए करेगा।

बिहार में अभी क्या है स्थिति

बिहार में अभी क्या है स्थिति

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी, रालोसपा और लोजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार जदयू भी इसमें शामिल हो गया है तो सीटों को लेकर काफी समय से खींचतान देखने को मिल रही है। इस समय बिहार में कुल 40 सीटों में से 22 भाजपा के पास हैं। रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के पास छह और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के पास तीन सीटें हैं। एनडीए के नए सहयोगी जदयू के पास दो सीटें हैं। विपक्षी दलों के पास सात सीटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+