Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP के अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- 'जिद्दी बच्चा' सदन में चर्चा को तैयारी नहीं

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। ऐसे में विपक्ष के हंगामे को लेकर सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। विपक्ष कई मुद्दों पर चर्चा करने की मांग पर अड़ा है। साथ ही विपक्ष अपने 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में भी लगातार सरकार के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच सोमवार को संसद ना चल पाने के सवाल पर राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने आगे कहा कि सदन को ऑर्डर में रखने की सरकार की जिम्मेदारी होती है ना कि विपक्ष की। वहीं अब राहुल के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी के अमित मालवीय ने उनपर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi

संसद में लगातार होने वाले हंगामे पर राहुल गांधी के बयान के बाद अब बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने राहुल गांधी की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जिद्दी बच्चा' राहुल गांधी विपक्ष द्वारा संसद को बाधित करने के बारे में सवाल पूछने वाले पर गोली की तरह सवाल दाग रहे हैं।

यहीं नहीं उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों से चर्चा के लिए आने को कहा, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य लोग नहीं आए। कांग्रेस और राहुल गांधी चर्चा में अक्षम हैं, इसलिए बाधित करते हैं।

दरअसल, सोमवार को संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए पत्रकारों ने उनसे संसद में चल रहे हंगामे को लेकर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में राहुल गांधी ने मीडियापर्सन से ही पूछ लिया कि आप सरकार के लिए काम करते हैं। हालांकि जब वो सफाई देने लगा तो उन्होंने साफ कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है ना कि विपक्ष की। हम कई मुद्दों पर चर्ची की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार करने नहीं दे रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+