विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दो और नाम किए घोषित, देवरिया से इन्हें मिला टिकट
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी पार्टियां जी-जान से जुट गई हैं। इस बीच बीजेपी ने बुधवार को उपचुनाव के दो और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। जिसमें यूपी के देवरिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सत्य प्रकाश मणि और गुजरात के लिंबडी से किरीट सिंह जीतू राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

दरअसल देवरिया से जन्मेजय सिंह बीजेपी ने चुनाव जीते थे। इसी साल अगस्त में उनको हार्टअटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। वो लंबे वक्त से अस्वस्थ भी थे। 2017 के चुनाव में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को बड़े अंतर से हराया था। बीजेपी इस उपचुनाव में ये सीट खोना नहीं चाहती है, जिस वजह से सत्य प्रकाश मणि को टिकट दिया गया है।
यूपी में बीजेपी के ये हैं 6 अन्य प्रत्याशी
बीजेपी के राष्ट्रीय जनरल सेकेट्री के मुताबिक नौगांवा सादात से संगीत चौहान और बुलंदशहर से ऊषा सिरोही को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा टुंडला से प्रेमपाल डांगर को टिकट मिला है, ये सीट SC के लिए रिजर्व थी। वहीं घाटमपुर की भी सीट चुनाव आयोग ने SC के लिए रिजर्व रखी थी, जिस वजह से वहां पर उपेंद्र पासवान को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बंगरमाउ से श्रीकांत कटियार और मल्हनी से मनोज सिंह प्रत्याशी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications