West Bengal Assembly Elections 2021: ममता का बड़ा हमला- TMC के 'गद्दारों' के सहारे चुनाव जीतना चाहती BJP

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी टीएमसी के कुछ गद्दारों को साथ लेकर बंगाल जीतने का फॉर्मूला इस्‍तेमाल कर रही है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने BJP को बताया देश के लिए खतरा | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021: ममता का बड़ा हमला- TMC के गद्दारों के सहारे चुनाव जीतना चाहती BJP

    ममता ने आगे कहा कि जो लोग बीजेपी में जा रहे हैं उन्‍हें याद रखना चाहिए कि वे एक दंगाई पार्टी में जा रहे हैं। मैं बताना चाहती हूं कि ये सभी अवैध ढंग से कमाए पैसे को और खुद को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं। भाजपा में गए राज्‍य मंत्री राजीव बनर्जी का नाम लिए बगैर ममता बनर्जी ने कहा कि उनके कार्यकाल में वन विभाग में हुई वन-सहायकों की नियुक्ति में धांधली हुई हैं। ऐसे ही भ्रष्‍ट नेता भाजपा में जा रहे हैं। इनकी दुकान चुनाव बाद बंद हो जाएगी।

    बंगाल में लागू नहीं होने दूंगी NRC

    पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,"टीएमसी में भ्रष्ट लोगों की कोई जगह नहीं है। जो लालची हैं वे पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे लोगों की तृणमूल कॉग्रेस में कोई जगह नहीं है। हमारी पार्टी के टिकट बेचने के लिए नहीं हैं। जो लोग जनता के साथ हैं उन्हें स्वयं ही टिकट मिल जाएगा। हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हमारे नेता हैं।" सीएम ममता ने कहा कि, "भाजपा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के नाम पर लोगों के बीच डर पैदा करना चाहती है। मैं पश्चिम बंगाल में एनआरसी को लागू करने की अनुमति कभी नहीं दूंगी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+