यूपी में बिहार दोहराने को आतुर भाजपा नेता, आजम को बताया ISIS सदस्य
लखनऊ। बिहार में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है उससे भाजपा नेता सबक लेने को नहीं तैयार है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

साक्षी महाराज ने पेरिस हमले में आजम खां के दिये बयान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आईएसआईएस का सदस्य करार दे दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लगता है आजम खां आईएसआईएस से मिले हुए हैं।
साक्षी महाराज ने कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि पेरिस में इतना बड़ा हमला हुआ जिसमें 150 से अधिक लोग मारे गये लेकिन आजम खां इसे एक्शन का रिएक्शन बताते हैं।
जिस तरह का बयान आजम खां ने दिया है उससे लगता है कि कहीं वह आईएसआईएस से मिले हुए तो नहीं है। साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला है कि मुझे तो यह भी लगता है कि अल कायदा की लिस्ट भी आजम खां ही बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications