भाजपा तेजपाल से हिसाब चुकता कर रही है: कांग्रेस नेता

BJP is harrasing Tarun Tejpal
पणजी। कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री एडवर्ड फलेरियो ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी तरूण तेजपाल के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। उन्‍होने कहा कि गोवा सरकार अपनी ताकत का गलत इस्‍तेमाल कर रही है। विदेश राज्‍यमंत्री रह चुके फलेरियो ने कहा, "तहलका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ मौजूदा सरकार द्वारा गोवा पुलिस के दुरुपयोग की हमें निंदा करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि यह बहुत स्वाभाविक ही है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और गोवा सरकार, दोनों तेजपाल से हिसाब चुकता कर रहे हैं और उनको अधिक से अधिक प्रताड़ित कर रहे हैं।

फलेरियो ने घटना पर कोई टिप्‍पणी देने से इनकार कर दिया। उन्‍होने यह भी कहा कि वह मामले की गंभीरता में नहीं जाना चाहते। सही बात तो उस होटल के सीसीटीवी फुटेज से ही सामने आएगी, जहां पर थिंकफेस्ट आयोजित हुआ था। फलेरियो की बेटी सोनिया तहलका के मुंबई ब्यूरो में कई वर्षो तक काम कर चुकी हैं और पत्रिका के कई संपादकों में से एक रही हैं।

फलेरियो के अनुसार तहलका ने जो खबरें प्रकाशित की हैं उनसे भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचा है और अब इसके लिए पार्टी तेजपाल को प्रताडि़त कर रही है। इसके पहले भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस के एक नेता तेजपाल को बचाने का काम कर रहे हैं। जिस पर कपिल सिब्‍बल ने जबाव दिया था कि सुषमा स्‍वराज में हिम्‍मत है तो वह उस नेता का नाम लें।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि तेजपाल के खिलाफ खुद गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब जांच कर कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+