महिला मेयर के लिए इस शब्द का इस्तेमाल कर घिरे नवजोत सिंह सिद्धू

Recommended Video

    Navjot Singh महिला Mayor Malini Laskman Singh के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर फंसे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपने भाषण के दौरान ठोको शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बार उनको इस शब्द का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया है। भाजपा विधायक ने ठोको शब्द इस्तेमाल करने की वजह से उनसे माफी मांगने की अपील की है । मध्य प्रदेश के इंदौर की महिला मेयर के खिलाफ ठोको शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के खिलाफ रजवाड़ा पैलेस के देवी अहिल्या की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया।

    sidhu

    आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले इंदौर की मेयर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौर की आलोचना की थी। उन्होने शहर में चल रही तोड़फोड़ के खिलाफ मालिनी की आलोचना की थी। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि ताली ठोको और इसके साथ ही महापौर को भी ठोको। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और और महापौर लोगों को बिना मुआवजा दिए उनका घर तोड़ रही है, लोगों को उनके नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए।

    आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। इस बार कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पूरी ताकत झोंक रही हैं। दोनों ही एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। एक तरफ जहां शिवराज सिंह कांग्रेस पर पिछली सरकार के दौरान विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश में बेरोजगारी और किसानों की समस्या को लेकर शिवराज सिंह को घेर रही है।

    इसे भी पढ़ें- उद्धव को मिला उमा भारती का साथ, बोलीं- बीजेपी का राम मंदिर के मुद्दे पर पेटेंट नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+