इलेक्शन मोड में बीजेपी, 24 राज्यों में नियुक्त किए गए प्रभारी- सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में कई अहम बदलावों के दौर से गुजर रही है। इसके साथ ही पार्टी ने इलेक्शन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए।

JP Nadda appoints incharges and co-incharges

बीजेपी ने किसे कहां से दिया मौका?

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देशभर के विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की।
  • पार्टी ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
  • नितिन नबीन को छत्तीसगढ़, आशीष सूद को गोवा और अजीत गोपछड़े को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • आने वाले समय में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं--हरियाणा में सतीश पूनिया कामकाज देखेंगे, जबकि सुरेंद्र सिंह नागर उनके सह प्रभारी होंगे।
  • लक्ष्मीकांत बाजपेयी (सांसद) झारखंड, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी और संजय टंडन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • उत्तराखंड के दुष्यन्त कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर केरल में कामकाज देखेंगे जबकि सांसद अपराजिता सारंगी उनकी सह प्रभारी होंगी।
  • तरुण चुघ को दो केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर में आशीष सूद प्रभारी होंगे।

वहीं बीजेपी ने राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बने रहेंगे। जबकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन और झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+