'मेरी दिल्ली जाने की वजह...', विवादों में घिरे अन्नामलाई ने एनडीए गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

BJP President K Annamalai : तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अपने दिल्ली यात्रा के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'ये मेरा नियमित दौरा है, इस यात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यात्रा में भाग लेने वाले हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है।'

 K Annamalai

आपको बता दें कि अन्नामलाई की राज्य में 'एन मन, एन मक्कल' यात्रा चल रही है, जिसके बारे में बताने के लिए वो दिल्ली जाने वाले हैं लेकिन मीडिया में उन्हें लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थी, जिस पर विराम लगाते हुए उन्होंने रविवार को कोयंबटूर में यात्रा को लेकर अपना रूख साफ किया।

एनडीए भाजपा के द्वारा ही बनाया गया है

अन्नाद्रमुक के साथ पार्टी के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि 'जब हमारे पास करने के लिए सकारात्मक चीजें हैं तो टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। एनडीए भाजपा के द्वारा ही बनाया गया है जिसमें कोई दिक्कत नहीं है।'

अन्नामलाई ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ उग्र रवैया अपनाया

आपको बता दें कि एआईएडीएमके जब से एनडीए से अलग हुआ है तब से ही अन्नामलई लोगों के निशाने पर हैं क्योंकि गठबंधन टूटने की वजह उन्हें बताया जा रहा है। दरअसल पिछले काफी वक्त से अन्नामलाई ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ उग्र रवैया अपनाया हुआ था और उन्होंने जयललिता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान दिया था, जिसकी शिकायत AIADMK ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से की थी लेकिन उन्हें वहां से संतोषजनक उत्तर नहीं मिला इसी बात से नाराज होकर आईएडीएमके ने एनडीए से नाता तोड़ा है।

'हम उनकी गलत बातों को बर्दाश्त नहीं करेंगे'

तो वहीं इससे पहले एआईएडीएमके नेता कोवई सत्यन ने कहा कि 'अन्नामलाई दंगा भड़काने वाले हैं, हम उनकी गलत बातों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, भाजपा है जिसे तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की जरूरत है, न कि इसके विपरीत हमें उनकी जरूरत है।'

भाजपा के शीर्षगण कुछ बड़ा फैसला से सकते हैं'

इसी के बाद ही तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई का दिल्ली दौरा हो रहा है, जिसके बारे में मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 'भाजपा के शीर्षगण कुछ बड़ा फैसला से सकते हैं, जिसके बारे में ही आज अन्नामलाई ने ये प्रतिक्रिया दी है।'

क्यों दिए अन्नामलाई ने गुस्से वाले बयान?

दरअसल तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई सनातन को डेंगू -मलेरिया बताने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर भड़के हुए हैं और उन्होंने उसके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है लेकिन इस मु्द्दे पर उन्हें एआईएडीएमके से कोई साथ नही मिला, शायद इसके पीछे द्रविड़ वोट बैंक है, जिसकी वजह से अन्नमलाई कुछ तल्ख टिप्पणी एआईएडीएमके के पार्टी नेताओं से की, जिससे एआईएडीएमके दल नाराज हो गया और इसी वजह से उसने एनडीए का साथ छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+