'BJP हटाओ, देश बचाओ', आखिर भाजपा नेता ने फेसबुक पर क्यों किया ये पोस्ट, सच्चाई जान हैरत में पड़ जाएंगे

गुजरात के भावनगर में बीजेपी के अंदरूनी सियासी गलियारों में उस समय खलबली मच गई, जब पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष योगेश बदानी (Yogesh Badani) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक विवादित पोस्ट शेयर हुई। पोस्ट में लिखा था -"BJP हटाओ, देश बचाओ"। ये फेसबुक पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो गई है।

हालांकि ये पोस्ट मात्र 13 मिनट बाद हटा दी गई, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल होकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर चुके था। हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर एक भाजपा नेता ने ही अपनी पार्टी के लिए ऐसा पोस्ट क्यों किया? आइए जानें आखिर क्या है पूरा माजरा?

BJP Hatao Desh Bachao

योगेश बदानी ने बताया 'BJP हटाओ, देश बचाओ' वाले पोस्ट की सच्चाई?

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक योगेश बदानी ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में सफाई दी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर इस तरह की पोस्ट डाली गई। उन्होंने कहा,

"मुझे शक है कि किसी ने, जिसे पहले मेरे लॉगिन डिटेल्स की जानकारी थी, इस अकाउंट का दुरुपयोग किया। एक समर्थक ने मुझे सूचना दी, जिसके बाद मैंने तुरंत पोस्ट हटा दी। अध्यक्ष रहते हुए कई लोगों को अकाउंट की एक्सेस रही थी।"

BJP Hatao Desh Bachao

भावनगर बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष बोले- हैक हुआ था अकाउंट

भावनगर बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष कुमारभाई शाह ने भी बदानी का समर्थन करते हुए कहा, "योगेश भाई ने खुद स्पष्ट किया है कि उनका अकाउंट हैक हुआ था।"

कौन हैं भाजपा नेता योगेश बदानी?

योगेश बदानी तीन दशक से बीजेपी से जुड़े हैं। वे 2004 से 2007 तक भावनगर शहर के अध्यक्ष रहे और दो बार महासचिव का पद संभाल चुके हैं। चुनावी अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका और संगठन में गहरी पैठ के चलते यह मामला पार्टी के लिए और भी संवेदनशील हो गया है।

इस घटना से पहले भी गुजरात बीजेपी के कई नेता मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली और स्थानीय अधिकारियों पर सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में यह 13 मिनट की पोस्ट पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी को एक बार फिर सुर्खियों में ले आई है, जिसका असर आने वाले चुनावी अभियानों पर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+