हां हम चोर हैं क्योंकि हमने कांग्रेस की नींद जो चुरा रखी है: नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस वालों, हमें आपका आरोप मंजूर है, हमने चोरी की है, पूरी कांग्रेस की नींद की। आपकी नींद हराम कर दी है, हर कोने में एक परिवार को ललकारा जा रहा है, जो अपको सहन नहीं हो रहा है। मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा भाजपा पर बहस का स्तर गिराने के आरोप का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बहस, संसद, प्रधानमंत्री पद का किसने अपमान किया है, यह पूरा देश जानता है, यह काम भाजपा ने तो नहीं किया है।
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि आपके लोगों ने आपको नीचा दिखाया। बीजेपी ने पीएम की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता के दिलों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा है। मोदी ने कहा कि बीजेपी को चोर कहने वाले झूठे हैं। जनता को यहां (मध्य प्रदेश) का विकास दिखता है, लेकिन दिल्ली वालों को नहीं दिखता है। नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष को शहजादा कहा और हमला बोलते हुए कहा कि 'शहजादे जी विकास के मुद्दे पर मुकबला करो, झूठे प्रचार से आप भाजपा की सरकार को गिरा नहीं सकते हो'।












Click it and Unblock the Notifications