राहुल गांधी और अधीर रंजन चौधरी पागल हो गए हैं, इलाज की जरूरत: भाजपा सांसद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अधीर रंजन चौधरी को पागल बताया है। नरसिम्हा ने कहा है कि इन दोनों नेताओं की दिमागी हालत ठीक नहीं है, इन्हें अस्पताल भेजे जाने की जरूरत है। राहुल के बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर जीवीएल का ये बयान आया है।

 delhi assembly elections 2020, BJP, gvl narasimha rao, rahul gandhi, arvind kejriwal, भाजपा, राहुल गांधी, जीवीएल नरसिम्हा, दिल्ली

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि बेरोजगारी भयानक होती जा रही है लेकिन मोदी इसकी सुध नहीं रहे, वो मुद्दे को भटका रहे हैं। राहुल ने कहा था, मोदी युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे,वह दिन दूर नहीं जब देश के युवा प्रधानमंत्री को डंडा मारेंगे। 6 महीने में ये पीएम को घर से नहीं निकलने देंगे। ये बात मोदी को समझ लेनी चाहिए।

इसी बयान पर बीजेपी के जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान दिखा रहा है कि वह पागल हो गए हैं और इतना ही नहीं उनकी पार्टी के नेता अधीर रंजन की भी वही हालत है, दोनों लोगों को पागल खाने में भर्ती करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी इसी तरह की बातें प्रधानमंत्री के लिए की थीं, उसके बाद माफी मांगी।

भाजपा नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा, वो शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की मदद कर रहे हैं। वो शाहीन बाग के साथ हैं लेकिन दिल्ली की जनता उसके खिलाफ है। अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट बता रही है कि वह चुनाव हार रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+