नेहरू मेमोरियल को बीजेपी ने कर दिया कांग्रेस मुक्‍त, कांग्रेसी नेता बाहर, अमित शाह की हुई एंट्री

Recommended Video

    'Congress mukt' हुआ Nehru Memorial, बांकी बचे तीन Congress Leader भी बाहर। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसाइटी का पुनर्गठन किया। नेहरू म्यूजियम सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कांग्रेस नेताओं की जगह बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह मिली। मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके उपाध्यक्ष हैं।

    नेहरु मेमोरियल को बीजेपी ने कर दिया कांग्रेस मुक्‍त, कांग्रेसी नेता बाहर, अमित शाह की हुई एंट्री

    आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने एनएमएमएल सोसाइटी का पुनर्गठन किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष हैं। भाषा के अनुसार, इसके सदस्यों में केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रमेश पोखरियाल, प्रकाश जावड़ेकर, वी मुरलीधरन और प्रह्लाद सिंह पटेल के अलावा आईसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, प्रसार भारती अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश आदि शामिल हैं।

    आदेश में कहा गया है कि सदस्यों का कार्यकाल पांच साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है। आदेश के अनुसार, अन्य सदस्यों में अनिर्बान गांगुली, सच्चिनानंद जोशी, कपिल कपूर, लोकेश चंद्र, मकरंद प्रान्जपे, किशोर मकवाना, कमलेश जोशीपुरा, रिजवान कादरी शामिल हैं। इससे पहले, केंद्र ने टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, भाजपा विधायक विनय सहस्रबुद्धे और आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय को एनएमएमएल सोसाइटी का सदस्य नियुक्त किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+