PMO ने ट्वीटर अकाउंट हटाया, भाजपा ने मचाया शोर

manmohan singh
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच चलने वाला वाक युद्ध खत्म हो गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद से ये शोर सुनाई नहीं दे रहा था, लेकिन अचानक दोनों के बीच ये शोर एक बार फिर से शुरु हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अब पीएमओ के ट्विटर एकाउंट को लेकर भिड़ गए है।

आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनमोहन सिंह का ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट मैनेज करने वाली टीम ने पीएमओ इंडिया नाम के ट्विटर एकाउंट को री-नेम कर दिया है। पीएमओ ने इसका नाम बदलकर पीएमओ इंडिया आर्काइव कर दिया गया है। यानि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पीएमओ के लिए अलग अकाउंट बनाना होगा।

पीएमओ की इस हरकत से सत्ता में आे वाली अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा की सोशल मीडिया टीम इस बात से बिदक गई है। पार्टी का कहना है कि पीएमओ का ट्विटर अकाउंट देश के प्रधानमंत्री का अकाउंट होता है और इसे पर्सनल प्रॉपर्टी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

पीएमओ द्वारा ट्वीटर अकाउंट रीनेम करने के बाद भाजपा ने कुछ कंटेंट और ट्वीट को डिलीट करने का भी आरोप लगाते हुए इस कदम को गलत और अनैतिक करार दिया है। बीजेपी की मांग है कि मनमोहन सिंह को पीएमओ का ट्विटर अकाउंट बिना इसके कंटेंट को आर्काइव कराए या डिलीट कराए हैंडओवर करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+