तमिल मैगजीन ने लगाई पीएम मोदी की फोटो, बीजेपी ने किया मुकदमा

मैगजीन ने देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने कवर पेज पर पीएम मोदी, सीएम पलानी सामी और अन्य मंत्रियों की तस्वीर ली थी जिसमे पीएम मोदी को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।

नई दिल्ली। बीजेपी ने मंगलवार को एक तमिल पत्रिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत मैगजीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत तरीके से चित्रित करने को लेकर दर्ज कराई गई है।

 तमिल मैगजीन ने लगाई पीएम मोदी की फोटो, बीजेपी ने किया केस

कोयटंबूर जोन के इंस्पेक्टर जनरल को दी गई शिकायत में तमिलनाडु बीजेपी यूनिट के खाजांची एसआर शेखर ने बताया है कि मैगजीन ने देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने कवर पेज पर पीएम मोदी, सीएम पलानी सामी और अन्य मंत्रियों की तस्वीर ली थी जिसमे पीएम मोदी को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। जिस पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मामला दर्ज कराया है।

एसआर शेखर ने कहा कि मैगजीन ने चीफ पब्लिसिटी के लिए पीएम मोदी की बेइज्जती की है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया में अच्छी इमेज है लेकिन मैगजीन ने उनकी इमेज खराब करने की मंशा से कई लोंगो के साथ फोटो को गलत तरीके से लगाया। मैगजीन के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।
आपको बता दें कि एआएडीएमके ने एनडीए के उम्मीदवार और पीएम मोदी की पसंद रामनाथ कोविंद को समर्थन दिया है और तमिलनाडु में एआईएडीएमके की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+