BJP ने चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता की शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार शाम को की गई शिकायत में बीजेपी ने पवन खेड़ा पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीवी डिबेट के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ ये टिप्पणी की गई।

बीजेपी की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है 16 मार्च को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि MODI का मतलब है मसूद अजहर, ओसामा, दाऊद और आईएसआई। देश के प्रधानमंत्री के नाम की तुलना कुख्यात आतंकियों और आतंकी संगठनों के साथ करना न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह प्रधानमंत्री की मानहानि करने वाला बेहद खेदजनक बयान है। दिल्ली बीजेपी के लीगल डिपार्टमेंट ने सीईओ को चिट्ठी लिखकर खेड़ा के बयान को चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications