इंटरनेट पर वायरल हुई महाराष्ट्र सीएम फडणवीस की फैमली फोटो, FIR दर्ज
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस फोटो में देवेन्द्र फडणवीस अपने परिवार के साथ क्रूज पर दिखाई दे रहे हैं। फोटो को उनके हालिया अमेरिका दौरे की बताकर सर्कुलेट किया जा रहा है।

पुलिस ने ओशीवारा पुलिस स्टेशन में नागपुर एनसीपी के अजय हापटेवार, महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिन सावंत, गुरपीत चड्ढा के खिलाफ तस्वीर प्रसारित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की 67(A) और आईपीसी की धारा 500 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications