भाजपा की इस महिला नेता ने बढ़ाई प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें, कहा- भोपाल में नहीं करूंगी प्रचार

नई दिल्ली। मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) को जब से भाजपा ने भोपाल से टिकट दिया है, उस वक्त से ही इसको लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा तो विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमले तेज कर दिए थे। वहीं, भाजपा के अंदर भी प्रज्ञा के बयान को लेकर विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। भोपाल उत्तर सीट से विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं फातिमा रसूल सिद्दीकी ने कहा है कि वे प्रज्ञा ठाकुर के लिए प्रचार नहीं करेंगी।

फातिमा रसूल ने कहा- प्रज्ञा के लिए नहीं करेंगी प्रचार

फातिमा रसूल ने कहा- प्रज्ञा के लिए नहीं करेंगी प्रचार

फातिमा रसूल ने कहा कि बीजेपी ने भोपाल से गलत प्रत्याशी चुना है। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के माहौल को खराब कर रही हैं। फातिमा ने कहा कि प्रज्ञा के बयान से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब हुई है, जिनका मुसलमानों से अच्छा संपर्क रहा है। शिवराज सिंह चौहान गंगा जमुनी तहज़ीब के एक मजबूत समर्थक हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल लोकसभा चुनाव के पिछले परिणाम

प्रचार के लिए रखी ये शर्त

प्रचार के लिए रखी ये शर्त

फातिमा ने कहा कि और भी बेहतर उम्मीदवार हो सकते थे भोपाल के लिए लेकिन पार्टी ने गलत प्रत्याशी चुना है। फातिमा रसूल ने चुनाव प्रचार करने की शर्त रखते हुए कहा कि अगर वह अपने सांप्रदायिक और अप्रिय बयानों के लिए प्रज्ञा ठाकुर मुस्लिमों से माफी मांगती हैं, तो वह उनके लिए प्रचार करने को तैयार हैं।

प्रज्ञा ठाकुर विवादित बयानबाजी के कारण आईं निशाने पर

प्रज्ञा ठाकुर विवादित बयानबाजी के कारण आईं निशाने पर

प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को सीहोर की एक सभा में एक और विवादित बयान दिया था और दिग्विजय सिंह के लिए कहा था 'उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना किसानों की हालत बिगाड़ने के पीछे वही व्यक्ति जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां के लोग बेरोजगार हो गए। मैं उस आतंकी के कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण आपके सामने हूं।' साध्वी प्रज्ञा ठाकुर तब विवादों में घिर गई थीं जब उन्होंने महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व चीफ और 26/11 के आतंकी हमलों में शहीद होने वाले हेमंत करकरे को लेकर बयानबाजी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+